समस्तीपुर: केएसआर कॉलेज बचाने के लिए 16 अगस्त से सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा का ऐलान

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया गया है। समाजसेवी कुणाल कुमार के नेतृत्व में 16 अगस्त से सरायरंजन से पटना तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

 इसकी जानकारी समस्तीपुर शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।आंदोलनकारियों का आरोप है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की आड़ में सरायरंजन की ऐतिहासिक शैक्षणिक धरोहर केएसआर कॉलेज को प्रभावित किया जा रहा है। इसी के विरोध में 16 अगस्त को सरायरंजन से पदयात्रा शुरू होगी, जो पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास तक जाएगी।

समस्तीपुर: केएसआर कॉलेज बचाने के लिए 16 अगस्त से सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा का ऐलान 2समाजसेवी कुणाल कुमार ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन शिक्षा और क्षेत्र की विरासत की कीमत पर नहीं। उन्होंने दावा किया कि कॉलेज को बचाने के लिए वैकल्पिक और तर्कसंगत रूट की मांग की जा रही है।

समस्तीपुर: केएसआर कॉलेज बचाने के लिए 16 अगस्त से सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा का ऐलान 3आंदोलनकारियों ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्सप्रेसवे के रूट और जमीन अधिग्रहण को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article