बेगूसराय में डेंगू के बढ़ते प्रसार को देखते हुए समाजसेवी दंपति द्वारा की जा रही है फाॅगिंग

DNB Bharat

बेगूसराय नगर निगम के विभिन्न वार्ड में समाजसेवी अंकित कुमार एवं उनकी पत्नी अंजू प्रिया के द्वारा करवाई जा रही है फागिंग।

डीएनबी भारत डेस्क 

एक तरफ पूरे बेगूसराय में डेंगू ने कोहराम मचा रखा है और लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। परंतु नगर निगम सहित जिला प्रशासन निष्क्रिय बनी हुई है और कहीं भी समुचित ढंग से फाॅगिंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के एक दंपति ने डेंगू प्रसार की रोकथाम के लिए क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के स्वास्थ्य सहित सुरक्षा एवं सहायता को फाॅगिंग एवं अन्य प्रकार की सहायता का बीड़ा उठाया है। लगातार समाजसेवी अंकित कुमार एवं उनकी पत्नी अंजू प्रिया के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में फागिंग करवाई जा रही है।

- Sponsored Ads-

इतना ही नहीं उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और जहां से भी उन्हें मोबाइल पर कॉल जाता है वह तुरंत वहां पहुंचकर फागिंग की व्यवस्था करते हैं। अंकित कुमार ने बताया कि नगर निगम में फागिंग मशीन की कमी नहीं है लेकिन प्रत्येक वर्ष की समस्या रहने के बावजूद नगर निगम निष्क्रिय बना हुआ है जबकि लगातार डेंगू अपना पांव पसार रहा है। ऐसे में जरूरत है लोगों को खूद भी जागरूक होने की।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है डेंगू को हराने के लिए सभी लोग जागरूक बने और जहां भी डेंगू के मरीज मिले वहां पर खुद से भी बचाव के उपाय किए जाएं। अंकित कुमार ने बताया कि उनका यह प्रयास लगातार जारी रहेगा वह लोगों की सहायता में सदैव तत्पर रहेंगे क्योंकि उनका सपना है बेगूसराय को डेंगू मुक्त करना।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article