बेगूसराय में बेटी को इंटर की परीक्षा दिलाकर लौट रही मां को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। अपनी पुत्री को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास की है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान रघुनाथपुर वार्ड नंबर 9 निवासी अजय यादव की पत्नी बीना देवी के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम बीना देवी अपनी पुत्री को इंटर का एग्जाम दिलाने बलिया गई थीं। परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बेगूसराय में बेटी को इंटर की परीक्षा दिलाकर लौट रही मां को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत 2घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बीना देवी की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article