साइकिल पे संडे: पर्यावरण संरक्षण और बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प, सिमरिया से शुरू हुई अनहद यात्रा पार्ट-6

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर साइकिल पे संडे अभियान के तहत अनहद यात्रा पार्ट 6 की शुरुआत राष्ट्र कवि दिनकर जन्मभूमि सिमरिया से की गयी। विद्यापति, कालिदास, माता जानकी की जन्मस्थली होते हुए जनकपुर नेपाल तक की निर्धारित यात्रा की शुरुआत सिमरिया से की गयी। वहीं इस अवसर पर दिनकर जन्मभूमि की मिट्टी टीम के सदस्यों को भेंट की गयी।

- Sponsored Ads-

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन, बरौनी द्वारा 400 किलोमीटर की अनहद यात्रा पर निकली साइकिल पे संडे टीम के 30 सदस्यों का जत्था मध्य विद्यालय बीहट पहुंचा। जहां मध्य विद्यालय बीहट परिवार द्वारा साइकिल यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक डाॅ कुंदन कुमार ने बताया कि दिनकर ग्राम सिमरिया से जयमंगला गढ़, हरिगिरि धाम, नयानगर, हथौड़ी कोठी, दरभंगा किला, अहिल्या स्थान, गौतम कुंड, विस्फी, उच्चैठ, कपिलेश्वर, मिथिला हाट होते हुए जनकपुर नेपाल यात्रा 21 जून तक पूरा किया जाएगा। साइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शांति का संदेश देना है।

साइकिल पे संडे: पर्यावरण संरक्षण और बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प, सिमरिया से शुरू हुई अनहद यात्रा पार्ट-6 2वहीं बिजली-पानी का संरक्षण, अपनी लोक संस्कृति और सभ्यता को बचाना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव तथा परिवार, गांव और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। यह यात्रा 21 जनवरी को जनकपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में जाकर सम्पन्न होगी। अनहद यात्रा पार्ट-6 की यात्रा में साइकिल पे संडे टीम में संयोजक डॉ कुंदन कुमार, विनोद भारती, सुजीत कुमार, कुमार गौतम, अंशू कुमार, अभिनव कुमार, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार, राजू कुमार, राम गोविंद, गोविंद, कन्हैया, नीतीश, सोनू कुमार, राजा कुमार, श्याम, शशि, विकास, रोहित, शिवम सहित अन्य शामिल हैं।

इस मौके पर बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक के एन मिश्रा ने कहा कि एनटीपीसी बरौनी लगातार सकारात्मक ऊर्जा के साथ क्षेत्र के युवाओं के संवर्द्धन में लगी है। कहा कि एनटीपीसी का यह प्रयास है कि हमारा क्षेत्र पर्यावरण के मसले पर स्वच्छ और सुंदर हो। जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे इतिहास लिख रही है यह आने वाले समय में देश के लिए एक मॉडल कार्यक्रम होगा।

साइकिल पे संडे: पर्यावरण संरक्षण और बुजुर्गों के सम्मान का संकल्प, सिमरिया से शुरू हुई अनहद यात्रा पार्ट-6 3वहीं इस अवसर पर नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, अनुपमा सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार, पत्रकार बिपिन राज, ई गौरव, चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ लालबाबू, एसएन ग्लोबल हॉस्पिटल बेगूसराय से कमल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article