मदद की मिसाल: उजियारपुर में गरीब की बेटी की शादी के लिए आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, दिया फर्नीचर और आर्थिक सहयोग

DNB Bharat Desk

हर समाज में ऐसे कई लोग होते हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटे-बेटियों की शादी करने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं,लेकिन ऐसे लोगों की मदद के लिए हर समाज के व्यक्ति को आगे आना चाहिए, क्योंकि थोड़े से सहयोग से ही बेटी के पिता का मनोबल बढ़ता है,वही बेटी की शादी भी धूमधाम से हो जाती है,

- Sponsored Ads-

यह दुनिया का सबसे बड़ा सौभाग्यशाली एवं धार्मिक कार्य है,यह बात भगवानपुर कमला पंचायत निवासी गरीबों के मसीहा नाम से मशहूर राजू सहनी ने कहीं, दरअसल समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी आलम साह व अकबरी खातुन की पुत्री सितारा खातुन की शादी 2 जून 2026 को होनी है,

मदद की मिसाल: उजियारपुर में गरीब की बेटी की शादी के लिए आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, दिया फर्नीचर और आर्थिक सहयोग 2आर्थिक रूप से कमजोर तीन पुत्री के पिता आलम साह को अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए समाजसेवी भाई राजू सहनी ने फर्नीचर सेट जैसे कि कोच,पलंग, कुर्सी,टेबुल,रजाई, गद्दा, ट्रंक, कपड़ा सहित आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हुए मदद कर मिशाल पेश किया,

मदद की मिसाल: उजियारपुर में गरीब की बेटी की शादी के लिए आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, दिया फर्नीचर और आर्थिक सहयोग 3वहीं गरीब परिवार की बेटी की शादी में मदद मिलने के बाद वहां मौजूद ग्रामीण मोहम्मद अहमद साह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अजीज, मासूमा खातुन सकीला खातून,ने राजू सहनी का आभार जताया और कहा कि राजू सहनी लगातार गरीबों की मदद कर रहे है, उनसे सीख लेकर और समाजसेवी को आगे आना चाहिए, मौके पर सियाराम राय, पिंटू यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share This Article