बिहार की बेटियों को ‘बिकाऊ’ बताने पर उबाल: समस्तीपुर में कुणाल कुमार के नेतृत्व में फूंका गया पुतला

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों को “बिकाऊ” कहे जाने जैसे आपत्तिजनक, निंदनीय और महिला विरोधी बयान के खिलाफ समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला।

- Sponsored Ads-

विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का किया गया। यह विरोध कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक स्वर में महिला विरोधी बयान की कड़ी निंदा की।

बिहार की बेटियों को 'बिकाऊ' बताने पर उबाल: समस्तीपुर में कुणाल कुमार के नेतृत्व में फूंका गया पुतला 2वही कुणाल कुमार ने कहा कि “बिहार की बेटियों को ‘बिकाऊ’ कहना सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। यह बयान घृणित और सामंती मानसिकता को दर्शाता है, जिसे समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का संबंध महिला सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मंत्रालय से हो, उसके परिवार द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

बिहार की बेटियों को 'बिकाऊ' बताने पर उबाल: समस्तीपुर में कुणाल कुमार के नेतृत्व में फूंका गया पुतला 3समस्तीपुर की जनता ने आज स्पष्ट संदेश दे दिया है कि महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा।”जनआंदोलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बिहार की बेटियां सम्मान, स्वाभिमान और समान अधिकार की प्रतीक हैं। कुणाल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो आने वाले समय में और भी व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article