विधायक निधि से अधिवक्ता सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास
डीएनबी भारत डेस्क

विधायक निधि से प्रथम योजना का शिलान्यास, अनुमंडल परिसर तेघड़ा में अधिवक्ताओं के लिए बनेगा सामुदायिक भवन तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से अपनी प्रथम योजना के रूप में अनुमंडल परिसर, तेघड़ा में अधिवक्ताओं के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक श्री रजनीश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवन के निर्माण के उपरांत अधिवक्ता साथियों को अपने पेशेवर कार्यों के संचालन में अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
उ
न्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि जनता की अमानत है और इसका उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना तथा जनहित से जुड़े अत्यावश्यक विकास कार्यों को गति देना है।
विधायक श्री रजनीश कुमार ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत उपलब्ध प्रत्येक राशि का उपयोग जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
डीएनबी भारत डेस्क