बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दिया,हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वही पुलिस जांच में जुटी गई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-

बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दिया,हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वही पुलिस जांच में जुटी गई 2घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक की युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले फौदारी प्रसाद यादव का 32 वर्ष के पुत्र सुकेश यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि रविवार की सुबह अपने घर के सामने बने गाय के बथान पर काम कर रहा था।इस दौरान अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में सुकेश यादव को सिर में एक गोली लग गई थी वहीं गोली लगने से सुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई।

बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दिया,हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वही पुलिस जांच में जुटी गई 3उन्होंने बताया है कि गांव के ही रहने वाले विकाश यादव के साथ आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण विकास यादव आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। इस फायरिंग में सुकेश यादव को एक गोली लग गई। फिलहाल इस घटना की सूचना प्रीत परिवार के द्वारा साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच हुआ है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article