बीजेपी कार्यकर्ताओ ने माँगा मन्नत
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर देवी स्थान मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह पूजा नवनिर्वाचित विधायक डॉ. सुनील कुमार के एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिलने की कामना को लेकर की गई।
भाजपा नेता अजय कुमार और सुनीता देवी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान एक मन लड्डू का भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर विधायक के उज्ज्वल भविष्य और मंत्री पद पर आसीन होने की कामना की।
मैं बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने अपने मत देकर माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार को छठी बार विजय बनाने में सहयोग दिया।
30 हज़ार मतों से मिली इस बड़ी जीत के बाद हमारी कामना है कि उन्हें पुनः बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान मिले। इसी उम्मीद के साथ आज माता से प्रार्थना की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क