दिपावली व छठ पूजा के मद्देनजर भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में दिपावली व छठ पूजा के मद्देनजर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने दोनों पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि अभी चुनाव तथा पर्व दोनों साथ चल रहा है। इसलिए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ज्यादा कैश लेकर नहीं चलना है। चुनाव व पर्व को लेकर भगवानपुर थाना को 400 फोर्स दिये गये हैं। छठ पूजा को लेकर खतरनाक घाटों को चिन्हित किया जायेगा तथा गंडक नदी में वोट की व्यवस्था की जायेगी।

दिपावली व छठ पूजा के मद्देनजर भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 2सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सक्षम पदाधिकारी से लायसेंस लेना अनिवार्य है। मौके पर पूर्व जिला पार्षद रामसोगारथ साह, भाजपा नेता महेंद्र महतो, रंजन सिंह, लोजपा नेता अनिल पासवान,पंसस टुनटुन चौधरी, आदित्य कांत शर्मा, नितिश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article