घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है, पुलिस घटना की जांच में जुटी
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां राजगीर थाना में पदस्थापित जमादार सुमन ट्रिकी ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुमन तिर्की ने राजगीर थाना में बने बैरक में ही अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोलीमार ली। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। बताया जाता है कि जमादार (एएसआई) सुमन तिर्की 1 साल से 112 पर भी अपनी सेवा दे रहे हैं। वही जमादार के आत्महत्या की खबर सुनकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई है।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।घटनास्थल पर पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है जो पूरी घटना की जांच करेगी। फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दिया गया है। मृतक सुमन तिर्की झारखंड के रहने वाले थे।
डीएनबी भारत डेस्क