वीरपुर में जमीन विवाद में मारपीट और छिनतई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव निवासी सुर्य नारायण सिंह ने अपनी निजी जमीन और सरकारी पी डब्लू डी जमीन को लेकर उपजे विवाद में विनोद कुमार, सुनैना देवी, राजेश कुमार,जानकी देवी समेत 10 लोगों के विरुद्ध फरसा, पिस्तौल,छुरा, लाठी से लैस होकर गाली गलौज करने,मार पीट करने, बेटा के गले से सोना का चेन छिन लेने,केस करने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वीरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। 

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article