आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के पदाधिकारियों को नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा किया गया असेस्मेंट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आज दिनांक 09.10.2025 को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी का ऑनलाईन असेस्मेंट IIIDEM नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

तत्पश्चात सभी निर्वाची पदाधिकारी को उप विकास आयुक्त द्वारा नामांकन प्रक्रिया में होने वाले त्रृटियो के बारे में अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रपत्रों से भी निर्वाची पदाधिकारी को अवगत कराया।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के पदाधिकारियों को नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा किया गया असेस्मेंट 2इसके साथ ही दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक सभी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा IIIDEM नई दिल्ली द्वारा आयोजित Online Doubt Clearing Session में भाग लिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रवीण कुमार, सभी सातो विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article