गिरिराज सिंह ने लालू-राजद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा:- “लालू यादव ही रावण थे

DNB Bharat Desk

बेगूसराय : दशहरे के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि  “पता नहीं लालू यादव जी को रावण की परिभाषा मालूम है या नहीं। अगर मालूम होता तो शायद तेजस्वी यादव ऐसे सवाल नहीं पूछते। 

- Sponsored Ads-

रावण कौन था? आज गरीबों का आंसू पोंछने का काम यह सरकार कर रही है। ढाई करोड़ से अधिक महिलाओं को सम्मान दिया है। गरीबों को घर देने का काम भी यह सरकार कर रही है।”

गिरिराज सिंह ने लालू-राजद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा 

“जनता से पूछ लीजिए कि 2005 के पहले यहां किसका शासन था? वही रावण का शासन था। लालू यादव ही रावण थे। कभी वह चरवाहा विद्यालय खोलते थे, जबकि आज नीतीश कुमार हर जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोल रहे हैं। यही असली अंतर है।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article