नालंदा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सीधा प्रसारण, बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये, नालंदा में भी दिखा उत्साह

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ीं और कार्यक्रम को देखा।आपको बता दें कि पूरे बिहार में इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराना है।

नालंदा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सीधा प्रसारण, बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये, नालंदा में भी दिखा उत्साह 2कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में नई राह दिखाएगी और एक मील का पत्थर साबित होगी। सरकार का मानना है कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देकर देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह योजना बेहद कारगर सिद्ध होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article