बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को सहकारिता विभाग के बीसीओ रंजीत शंकर प्रसाद को जीरोमाइल से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की करवाई के बाद सहकारिता विभाग में हरकम्प मंच गया । मामले में बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि रसीदपुर पंचायत में पैक्स का कोई गोदाम नहीं है। जिस कारण किसान से खरीदा गया अनाज रखने में परेशानी होती थी।

- Sponsored Ads-

सरकार के गाइड लाइन के अनुसार पंचायत में पैक्स के लिए गोदाम का निर्माण किया जाना है। पैक्स के सदस्यों की बैठक के उपरांत दिनांक 17 फरवरी 2025 को पैक्स निर्माण को लेकर जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को आवेदन देकर गोदाम बनाने की मांग की किये। लेकिन पदाधिकारी के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था। जब जब पदाधिकारी से जाकर बात करते थे तब पदाधिकारी के द्वारा कहा जाता था कि “जोरन दिजिएगा तब न दही जमेगा” गोदाम निर्माण की स्वीकृति के लिए पच्चीस हजार रुपया लगता है। जब तक राशि नहीं देंगे तब तक यह गोदाम स्वीकृत नहीं हो सकता। जिसके बाद हमने पदाधिकारी को हां बोलकर राशि व्यवस्था करने की बात कही।

बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 2फिर पटना निगरानी विभाग जाकर स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद बुधवार को बीसीओ के द्वारा जिरोमाइल होटल के समीप बुलाया गया। जिसकी जानकारी निगरानी विभाग को दिए। जब बीसीओ से हमारी मुलाकात हुई तो निगरानी की टीम सिविल में आसपास घुम रहा था। निगरानी का इशारा मिलते ही बीसीओ को तत्काल दस हजार रुपया  दे दिए और शेष आगे काम होने के बाद देने की बात कहे । इसी दौरान निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article