समस्तीपुर: प्रोफेसर रेवती रमन यादव बने संत कबीर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-संत कबीर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से प्रो. रेवती रमन यादव चुने गए।शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने के बाद इसका प्रमाण पत्र संत कबीर महाविद्यालय के शासी निकाय के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ पुष्पम नारायण और प्राचार्य डॉ शिव शंकर राय ने संयुक्त रूप से शिक्षकों ओर शिक्षकेत्तरगण की उपस्थिति में प्रदान किया ।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में  डॉ. पुष्पम नारायण ने सर्व सम्मति से शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुने गए प्रो. रेवती  रमण यादव को बधाई देते हुए कहा कि आपके सहयोग से महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान में प्राचार्य को मदद मिलेगी और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन  अब और बेहतर ढंग से हो पाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव शंकर राय सहित अनेक शिक्षकों ने प्रो रेवती रमण यादव  को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने के लिए बधाई दिया।

समस्तीपुर: प्रोफेसर रेवती रमन यादव बने संत कबीर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि 2बधाई देने वालों में प्रो रामलोचन महतो , डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव,डॉ0 संतोष कुमार,प्रो0 रमेश शंकर राय,प्रो0 विजय कुमार विमल,प्रो0 प्रो विजय कुमार झा,प्रो सुमंत कुमार ‘सुमन’, प्रो0 मिथलेश कुमार राय, डॉ सुबोध कुमार, डॉ अब्दुल खालिक, प्रो राधे श्याम महतो, डॉ संजय कुमार, डॉ आशुतोष कुमार, प्रो सुशील कुमार, प्रो विद्या नन्द यादव, डॉ अरुण कुमार,प्रो अशोक कुमार यादव, प्रो मदन कुमार, प्रो नवीन कुमार ‘निरंजन’, प्रो0 मोतीलाल यादव, प्रो रामनरेश प्रसाद, प्रो अमरेश कुमार ‘आजाद’, डॉ राजेश कुमार यादव, प्रो सुनीता कुमारी, डॉ अन्नू कुमारी, प्रो वीणा राय, प्रो हेमलता कुमारी तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में ललन कुमार कर्ण, सरोज कुमार, फूल देव राय, रंजीत कुमार, रुबी कुमारी, अवधेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश्वर राय, राम रतन राय, जितेन्द्र कुमार राय , चन्द्रशेखर राय और अजय कुमार ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article