डीएनबी भारत डेस्क
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट जिला समाहरणालय लिपिक संघ का 27 दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने की घोषणा होते ही संघ के सदस्यों ने अस्पताल चौक से अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और विजय जुलूस निकाला।
- Sponsored Ads-

जुलूस समाहरणालय पहुंचकर संपन्न हुआ।अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि संघ की 10 मांगों में से 7 मांगों को मान लिया गया है। कर्मचारियों की एकजुटता और चट्टानी एकता के कारण यह आंदोलन सफल हुआ है।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। यही कारण है कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार को लिखित रूप से आश्वासन देना पड़ा।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
