घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भड़कहा चौक के समीप की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भड़कहा चौक के समीप की है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव के रहने वाले मोहम्मद इनुस के पुत्र मोहम्मद केशरूल के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मोहम्मद केशरुल अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ननिहाल बेगूसराय की ओर जा रहा था।तभी भरकहा चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोहम्मद केशरुल को कुचल दिया।
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी।मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क