निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर किया तोड़फोड़, अस्पताल के नर्स को छत से नीचे फेंका

DNB Bharat Desk

 

मरीज की हुई थी दर्द की शिकायत, बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

देर रात बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खंदकपर शारदा पेट्रोल पंप के पास एक निजी क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ किया। दरअसल चैनपुरा गांव निवासी गुड़िया कुमारी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए ऑक्सफोर्ड मेडिकेयर हॉस्पिटल में रविवार को भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर किया तोड़फोड़, अस्पताल के नर्स को छत से नीचे फेंका 2इलाज के दौरान अस्पताल में नर्स के द्वारा दवाई दिया गया। दवाई देने के बाद मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई। कोई घटना से गुस्साये मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर कर तोड़फोड़ की और हंगामा भी  किया।

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर किया तोड़फोड़, अस्पताल के नर्स को छत से नीचे फेंका 3आक्रोशित परिजनों के द्वारा इलाज में लगे नर्स पूनम कुमारी को छत से नीचे फेंक दिया उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, 112 पुलिस की टीम की मदद से नर्स को मॉब लॉन्चिंग की शिकार होने से बचा लिया। सूचना पाकर बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है। अक्रोशित लोगों को देख अस्पताल के सभी स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article