भगवानपुर प्रखंड में खेल मंत्री के नेतृत्व में निकाला तिरंगा यात्रा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|वृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर भाजपा से जुड़े युवाओं ने देश भक्ति का परिचय दिया। उक्त तिरंगा यात्रा प्रखंड क्षेत्र के अतरुआ गांव से निकल कर समस्तीपुर, पाली,चुरामनचक, बसही प्रखंड मुख्यालयबाजार ,मेंहदौली ,हंडालपुर,बगरस, चंदौर,मधैपुरा, मुबारकपुर, बनवारीपुर बाजार, चकदुल्लम होते हुए पुनः अतरुआ गांव पहुंचा जहां तिरंगा यात्रा का समापन हो गया।

मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता उक्त तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे तथा तिरंगा झंडा लेकर आगे आगे भारत माता की जय का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उक्त यात्रा में शामिल भाजपा के युवा कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ तिरंगा लिये भारत माता का जयघोष कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे पर भक्ति गीत के साथ साथ नारे भी लगाए जा रहे थे।

भगवानपुर प्रखंड में खेल मंत्री के नेतृत्व में निकाला तिरंगा यात्रा 2

डीजे के पीछे पीछे सैकड़ों मोटरसाइकिल पर तिरंगा हाथ में थामे भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पश्चिमी व पूर्वी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article