शिक्षक दिवस पर 15 शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, भगवानपुर में शिक्षक दिवस समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ, भगवानपुर की ओर से पहली बार प्रखंड के 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल, कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अंचल अध्यक्ष रईस उद्दीन ने की, जबकि संचालन अंचल सचिव गोपाल कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में हाई स्कूल बनवारीपुर की अर्चना सिंह, हाई स्कूल मोख्तियारपुर के अनुपम कुमार, मेहदौली की श्वेता कुमारी एवं शानू नुपूर, प्राथमिक विद्यालय धुसहा के संदीप कुमार, तेलन के विकास कुमार, करजानटोल की बबीता कुमारी, नयाटोला की कुमारी अनुपम, बनौली के नंद कुमार, प्रखंड कॉलोनी के रिम्पू कुमार, चुरामन चक के सोनू कुमार, कन्या सूर्यपुरा की श्वेता कुमारी, पासोपुर के शोहराब आलम, तकिया उर्दू के जमील अख्तर तथा एनपीएस रामनगर के निसाब अंसारी शामिल रहे।

इस अवसर पर बताया गया कि इन शिक्षकों ने अपने नियमित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों से आगे बढ़कर विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में उल्लेखनीय, रचनात्मक, नवाचारी एवं प्रभावशाली कार्य किए हैं। उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षक दिवस पर 15 शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सम्मानित शिक्षकों से प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक भी बेहतर कार्य करने के लिए आगे आएं और भगवानपुर प्रखंड के शैक्षणिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

मौके पर अशोक कुमार सिंह, संजीव कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, राम नंदन, अमानुल्लाह अंसारी, एमडीएम बीआरपी मो. दाउद आलम, कमल कुमार मौर्य, पूनम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी मौजूद थे।

Share This Article