पूरा मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो कुवर टोल की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदेहासपद स्थिति में एक महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में जहां हड़कंप मच गया है वहीं महिला के परिजनों ने दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया है। उक्त मामले में एक तरफ जहां ससुराल पक्ष के लोग मामूली विवाद में आत्महत्या की बात कर रहे हैं।
वहीं महिला के मायके वालों ने सास ससुर भैसुर एवं नंनद पर हत्या के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया है।पूरा मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो कुवर टोल की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जीत गई है। भले ही प्रशासन महिला की सुरक्षा एवं बेटी बचाओ की बात करे लेकिन अभी भी समाज में बेटियां कितनी सुरक्षित है। यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
समस्तीपुर जिले के रोसरा की रहने वाली पिंकी कुमारी की शादी पिछले वर्ष बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो कुवर टोल निवासी पांडव दास के साथ धूमधाम से हुई थी। उपहार स्वरूप लड़की के मायके वालों के द्वारा कुछ पैसे एवं अन्य सामान भी दिए गए थे। लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा एक गाड़ी की मांग लगातार की जा रही थी।
वही मायके वालों ने मृतका पिंकी देवी के भैसुर पर गलत नीयत से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बीती रात मायके वालों को सूचना दी गई की पिंकी कुमारी बेड से नीचे गिरकर घायल हो गई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई की पिंकी कुमारी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है।
वही उक्त घटना के बाद सभी ससुराल वाले मौके से फरार बताये जा रहे हैं । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।
डीएनबी भारत डेस्क