नालंदा के इस्लामपुर के बालमत बीघा गांव में पसरा डायरिया का प्रकोप, पेड़ के नीचे कैंप लगाकर किया जा रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

इस्लामपुर प्रखंड के बालमत बीघा गांव में लोग डायरिया से ग्रसित हैं। अब तक इस गांव में करीब दो सौ ग्रामीण डायरिया से ग्रसित हो चुके हैं। जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल गांव में कैंप लगाकर पेड़ के नीचे ही डायरिया से ग्रसित ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है।

नालंदा के इस्लामपुर के बालमत बीघा गांव में पसरा डायरिया का प्रकोप, पेड़ के नीचे कैंप लगाकर किया जा रहा है इलाज 2जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों की लगी स्वास्थ्य कर्मियों के जाकर गांव में लोगों के बीच ओआरएस का घोल के अलावा कई दवाइयां का वितरण कर रहे हैं और लोगों को डायरिया से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि डायरिया के प्रकोप से बचा जा सके। ग्रामीणों ने इस डायरिया जैसे गंभीर बीमारी को हल्के में लिया। जिसके कारण इस गांव में डायरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई।

नालंदा के इस्लामपुर के बालमत बीघा गांव में पसरा डायरिया का प्रकोप, पेड़ के नीचे कैंप लगाकर किया जा रहा है इलाज 3इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक 200 लोग इस गांव में डायरिया से ग्रसित हो चुके हैं जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे एवं बूढ़े शामिल हैं। फिलहाल इस गांव में डायरिया पूरी तरह से कंट्रोल में है। अभी छह ऐसे डायरिया से ग्रसित मरीज हैं जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article