नालंदा: आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौटे रहे बच्चे की नाले में डूबने से हुई मौत, बच्चे की खोजबीन के लिए चलाया जा रहा है रेस्क्यू

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ले में नाले में डूबकर 5 साल के बच्चे की डूब कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह से ही बिहार शरीफ में झमाझम बारिश हो रही है जिसके कारण इलाके की नालों में उफान आया हुआ था। बच्चा मन्नू अपने दो सहयोगियों के साथ आंगनवाड़ी से पढ़ कर अपने घर जा रहा था

 नालंदा: आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौटे रहे बच्चे की नाले में डूबने से हुई मौत, बच्चे की खोजबीन के लिए चलाया जा रहा है रेस्क्यू 2इसी दौरान छज्जू मोहल्ले में ही एक नाले में डूब गया। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दिए। इसके बाद इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लगभग 5 घंटे के बाद बच्चों के शव को नाले से बरामद किया गया।

नालंदा: आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौटे रहे बच्चे की नाले में डूबने से हुई मौत, बच्चे की खोजबीन के लिए चलाया जा रहा है रेस्क्यू 3रेस्क्यू टीम में नगर निगम के दो पोकलेन मशीन और पंप सेट भी लगाया गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article