ससुराल में उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रही थी महिला
डीएनबी भारत डेस्क
जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलंबर पर सोमवार की सुबह स्कूटी सवार पति पत्नी ट्रक की चपेट में आ जाने पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार जीरोमाइल गोलंबर पर दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना की सूचना पाते ही जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, जीरोमाइल ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी अनुसार चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर निवासी वर्तमान में हेमरा सहजानंद निवासी प्रेम कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से अपने ससुराल बरौनी उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही स्कूटी सवार जीरोमाइल गोलंबर के पास पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक संख्या – एनएल 02 क्यू 9132 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 50 वर्षीय पूनम देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार मृतका के छोटे भाई बरौनी एक निवासी संजीव कुमार ने बताया कि पूनम देवी आगामी 27 फरवरी 2026 को होने वाले एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए घर आ रही थीं। खुशी के माहौल के बीच इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।
वही जीरोमाइल ओपी में मृतका के पति प्रेम कुमार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। जिसके आलोक में पुलिस अग्रतर कारवाई कर रही है। घटना के बाद जीरोमाइल गोलंबर पर अफरातफरी मच गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट