बिहारशरीफ के निजी सभागार में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य किया गया महिला संवाद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी एवं बिहार की नीतीश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री डॉ सुनील कुमार आज बिहारशरीफ में आयोजित महिला संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है

बिहारशरीफ के निजी सभागार में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य किया गया महिला संवाद 2जिसका लाभ लेकर महिलाएं समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के पूर्व महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। बिहार में वर्ष 2005 में एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत चुनाव, नगर निकाय एवं सरकारी नौकरियों में  महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया।

बिहारशरीफ के निजी सभागार में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य किया गया महिला संवाद 3उन्होंने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 35 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आगे बढ़ रही हैं और अपना परिवार चला रही हैं। मंत्री डॉ सुनील कुमार ने नालंदा में कहा कि संशोधित वक्फ कानून गरीब मुसलमानों के हित में है। वक्फ संशोधित कानून से गरीब मुसलमान में खुशी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article