स्वामी विवेकानंद के संदेशों को देश के कोने-कोने तक जनजागरण के माध्यम से पहुँचाने का कार्य करेगी विद्यार्थी परिषद:- छात्र नेता कन्हैया कुमार

DNB BHARAT DESK

बेगूसराय/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चेरिया बरियारपुर प्रखंड इकाई के अंतर्गत सकरबासा गाँव में स्वामी विवेकानंद के जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया। इसी अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी प्रमुख कार्यकर्ता युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनके जीवनी को याद करते हुए सीखने का प्रयास करते हैं। आज हम सभी प्रमुख कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के विचारों को समाज के अंदर जनजागरण अभियान के तहत पहुँचाने का कार्य करेंगे।

- Sponsored Ads-

स्वामी विवेकानंद के संदेशों को देश के कोने-कोने तक जनजागरण के माध्यम से पहुँचाने का कार्य करेगी विद्यार्थी परिषद:- छात्र नेता कन्हैया कुमार 2इसी अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू एवं प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा शांडिल्य ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर काफी धूमधाम से स्वामी विवेकानंद के जयंती मनाते हुए हम सभी कार्यकर्ता गौरवांवित महसूस करते हैं एवं वर्तमान युवा तरुणाई को उनके किए हुए कार्यों से सीखने की जरूरत है। उनके संदेशों को समाज के अंदर व राष्ट्र के अंदर पहुंचाने का कार्य हम जैसे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदियों से करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

स्वामी विवेकानंद के संदेशों को देश के कोने-कोने तक जनजागरण के माध्यम से पहुँचाने का कार्य करेगी विद्यार्थी परिषद:- छात्र नेता कन्हैया कुमार 3इसी अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश सहनी एवं नगर मंत्री हरेकृष्ण मांझी ने कहा कि आज हम सभी युवाओं के लिए हर्षोल्लास का दिन है क्योंकि हम सभी कार्यकर्ता आज स्वामी विवेकानंद के जयंती को मनाते हुए साप्ताहिक पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम को करके मनाएंगे एवं उनके संदेशों को समाज के कोने-कोने तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। मौके पर अविनाश, दीपू, विकास, रामकुमार, शंभू राम, अंकित, चंदन पासवान, अमित कुमार सिंह गप्पू, समसुल हसन, सोनू, सरोज, मनचुन, समंजय, अर्जुन, सन्तु सहनी, मो वारिस, श्वेतनिशा शांडिल्य, प्रियदर्शनी झा, आँचल, शालिनी राज, सगुन भारतीय, शिवानी, श्यामली आदि उपस्थित थे।

Share This Article