खगड़िया:  सूखे बालू की जगह गीली मिट्टी से ठेकेदार भर रहे थे जियो बैग, सांसद के निरीक्षण में खुली पोल

DNB Bharat Desk

अधिकारी और ठेकेदार के गठजोड़ से कटावरोधी कार्य में होती है लूट: सांसद

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के जल संसाधन विभाग में कटावरोधी कार्य के नाम पर भारी लूट मची हुई है। यही कारण है कि सरकार के करोड़ों खर्च करने के बाद भी आम लोग बेघर होने को मजबूर हैं। कटवरोधी कार्य में सरकार द्वारा तय मानक का उल्लंघन किया जा रहा है। सूखे बालू की जगह गीली मिट्टी से जियो बैग भरकर कटाव वाले स्थान पर डाला जा रहा है। सबसे बड़ा अपराध ठेकेदार द्वारा कटाव वाले स्थान पर ही अवैध खनन कर गीली मिट्टी निकाल कर किया जा रहा था। 

खगड़िया:  सूखे बालू की जगह गीली मिट्टी से ठेकेदार भर रहे थे जियो बैग, सांसद के निरीक्षण में खुली पोल 2उक्त बातों का खुलासा सांसद राजेश वर्मा के निरीक्षण में  हुआ है। पिछले दिनों सांसद से विभिन्न जगहों से आए ग्रामीणों ने कटाव रोधी कार्य में  अनियमितता की शिकायत की थी। जिसके बाद सांसद राजेश वर्मा ने जिले के विभिन्न जगहों  निरीक्षण किया  इस दौरान सांसद के निरीक्षण के समय उनके साथ जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे। निरीक्षण में पाई गई गड़बड़ी को लेकर सांसद ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर यहां हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया है है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है  कि कटावरोधी कार्य में काफी धांधली और लूट मची हुई है।  

खगड़िया:  सूखे बालू की जगह गीली मिट्टी से ठेकेदार भर रहे थे जियो बैग, सांसद के निरीक्षण में खुली पोल 3जिसमें चौथम प्रखंड के रोहियार बंगलिया में कटावरोधी कार्य का निरीक्षण किया गया।  वहां संवेदक द्वारा सफेद बालू की जगह गीली मिट्टी से जियो बैग को भर कर कटाव वाले स्थान पर डाला जा रहा था। जबकि सफेद बालू दूसरे स्थान से लाकर जियो बैग में भर कर कार्यस्थल पर देने का प्रावधान है। जियो बैग की जगह सीमेंट की बोरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी जगह पर 150 मीटर से ज्यादा में बल्ला पाइलिंग का कार्य पूर्ण बताया गया था। परंतु स्थलीय जांच में कार्य आधा अधूरा दिखा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article