बेगूसराय में सड़क के किनारे एक घायल व्यक्ति बरामद, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल भर्ती कराया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में डायल 112 की टीम ने बीते शाम एक व्यक्ति को सड़क किनारे से बरामद किया जीसे काफी गंभीर चोटें भी आइ हैं। फिलहाल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है । उक्त व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले चंदन कुमार शाह के रूप में की गई है। चंदन कुमार साह ने शराब का सेवन करने की बात कबूल की है।

लेकिन वही उसने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई एवं बीस हजार की लूट की गई है। पीड़ित चंदन शाह ने बताया कि वह अपने घर से झारखंड के मधुपुर जामुन लाने के लिए जा रहा था इसी क्रम में वह बेगूसराय के बिशनपुर स्थित अपने ससुराल जाने के लिए बेगूसराय आया था। लेकिन जब वह अपने ससुराल से वापस मधुपुर जाने के लिए रवाना हुआ तो बीच रास्ते में ही अपराधियों में उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया एवं सड़क किनारे फेंक दिया।

बेगूसराय में सड़क के किनारे एक घायल व्यक्ति बरामद, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल भर्ती कराया 2जहां पर डायल 112 की टीम को सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । लेकिन उक्त मामला सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि एक तरफ जहां बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं तो वही धड़ल्ले से शराब की बिक्री भी की जा रही है और लोग शराब का सेवन कर अपराधी घटनाओं के शिकार हो रहे हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article