खगड़िया: पद्मविभूषण जॉर्ज फर्नांडिस की 95 वीं जयंती पर जदयू कार्यकर्ताओ ने उन्हें किया याद

DNB Bharat Desk

शहर के अंबेडकर पथ सह कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में देश के पूर्व रक्षा मंत्री, समता पार्टी के संस्थापक और पद्मविभूषण से सम्मानित श्रद्धेय जॉर्ज फर्नांडिस की 95 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जॉर्ज फर्नांडिस के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने उन्हें “मजदूरों के सच्चे हिमायती और भारतीय राजनीति के महान समाजवादी नेता” के रूप में याद किया।

खगड़िया: पद्मविभूषण जॉर्ज फर्नांडिस की 95 वीं जयंती पर जदयू कार्यकर्ताओ ने उन्हें किया याद 2उन्होंने कहा कि “जॉर्ज साहब ने रेल, उद्योग, संचार और रक्षा मंत्रालयों में रहते हुए देशहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए। वे जेपी आंदोलन के प्रखर योद्धा रहे।

Share This Article