भगवानपुर में पति ने परिजन के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुख्तियारपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पति, गोतनी और जैधी के द्धारा एक महिला की बांध कर गंभीर रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियार पुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

घायल महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर के रहने वाले विपिन कुमार की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद का अवैध संबंध उसकी किसी है। जिसको लेकर उनकी बेटी की पति द्वारा पिटाई की जाती है। उन्होंने बताया कि उनका दमाद उन्हें घर जमीन आदि लिखने को कहता है।

इसी सिलसिले में गांव वालों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को पति के द्वारा गंभीर रूप से पिटाई की जा रही है जिसके बाद वह मौके वारदात पर पहुंचकर जैसे तैसे अपनी बेटी को छुड़ाया और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया। मां ने बताया की उनका दामाद शिक्षक है। जो अपने पत्नी को पसंद नहीं क्या करता है और इसी वजह से उसके साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article