नालंदा: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पूर्व में झोपड़ी हड़पने को लेकर हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

अस्थावां थाना क्षेत्र के संदा पुल के समीप सोमवार की देर शाम बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक धरहरा गांव निवासी स्व सरयुग पासवान का 60 वर्षीय पुत्र इंदल पासवान है। मृतक के पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम वे अपने पिता के साथ बिहारशरीफ से दवा लेकर गांव  धरहरा लौट रहे थे। इसी बीच पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने  पुल के पास घेर लिया और पिता को गोली मार दी।

नालंदा: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पूर्व में झोपड़ी हड़पने को लेकर हुआ था विवाद 2पुत्र द्वारा शोर मचाए जाने के बाद दोनों बदमाश वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गया । गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद के बाद सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नालंदा: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पूर्व में झोपड़ी हड़पने को लेकर हुआ था विवाद 3मृतक के पुत्र रंजीत ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसमें मारपीट की गई थी। इसके बाद इसकी शिकायत अस्थावां थाने में की गई थी। इसी खुन्नस में उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article