डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/खोदावंदपुर में शुक्रवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश आम बजट पर खोदाबंदपुर में लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। सत्ता पक्ष में जहां इसे लोकप्रिय किसान और आम जनता के हित का बजट बताया है। वही विपक्षी दल के नेताओं ने इस बजट को कॉर्पोरेट समर्थक किसान मजदूर विरोधी बजट बताया है। यश जदयू नेता और व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहां है कि वित्त मंत्री ने नौकरी पैसा लोगों को आयकर में 12 लाख तक की वार्षिक आय को शामिल करके मध्यम वर्ग को एक बहुत बड़ा राहत दिया है।
किसानों का ख्याल रखा गया है। 5 लाख तक कृषि ऋण दिन देने की घोषणा से किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।यह बजट जानदार और शानदार है। वहीं प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान सैफी ने आम बजट 24, 25 को कॉर्पोरेट समर्थक गरीब और मजदूर विरोधी बजट बताया है। बजट में नौजवानों और महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया गया है। यह बजट गरीब विरोधी है।
भाजपा नेता डॉ रंजीत कुमार सिंह अजय कुमार जदयू के अमरेंद्र प्रसाद सिंह राम विनोद महतो ने बजट का स्वागत किया है वही युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नाज हसन, राहुल प्रियंका ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्रा आम बजट 24 25 को गरीब किसान ,मजदूर ,नौजवान विरोधी बताया है तथा कहा है इस बजट से गरीब और गरीब होंगे अमीर और अमीर होगा यह अमीरों का बजट है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट