समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: महथी बांध पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर देर रात दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड हुई गोलीबारी में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों और परिजनों ने विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया।

- Sponsored Ads-

 प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बेगूसराय रवाना हो गए। घायल की पहचान महथी गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य वत्स उर्फ नवनीत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आदित्य घरेलू सामान लेने महथी बांध की ओर गया था। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: महथी बांध पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से हालत गंभीर 2 गोली लगने से आदित्य वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीठ, कमर और पैर में गोली लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद महथी बांध और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: महथी बांध पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से हालत गंभीर 3पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई। बदमाश किस दिशा से आए और घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।पुलिस युवक को निशाना बनाए जाने के कारणों की भी जांच कर रही है। पुराना विवाद, आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण से हमला किए जाने की आशंका को ध्यान में रखकर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article