ट्यूशन पढ़ने गया किशोर लापता

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला, परिजन ने थाना में आदेन देकर लगाई बरामदगी की गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने गये किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता किशोर वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 6 के महिंदर पंडीत के 13 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार शुक्रवार 24 मार्च को वीरपुर पेट्रोल पंप स्थित अपने घर पर से टियूसन पढ़ने करने गया जो रास्ते से ही गायब हो गया है।

टियूसन से पढ़ाई कर जब देर शाम तक रंजन घर लौटकर नहीं आया तो परीजनों के द्वारा खोजबीन किया जाने लगा। इस संबंध में पीड़ित पिता महिंदर पंडीत ने बताया कि खोजबीन में पता चला है कि वह टियूसन भी पढ़ने नहीं पहुंचा। तो गांव घर समेत रिस्तेदारो के यहां प्रताल किया गया। कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित परिजन ने वीरपुर थाना में घटना के संबंध में आवेदन दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article