500 में 477 अंक लाकर साजिया ने बढ़ाया जिले का मान।साधारण परिवार की बेटी बनी मिसाल
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावा गांव की बेटी साजिया अंसारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

साजिया ने आर्ट्स संकाय में 500 में से 477 अंक हासिल कर टॉप-10 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।साधारण परिवार से आने वाली साजिया अंसारी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
साजिया, आयाज अंसारी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
मेरे माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। मैं आगे सिविल सर्विस की तैयारी कर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूं।
डीएनबी भारत डेस्क