प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुरू हुआ समर कैंप का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

 प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह के होंगे आयोजनः भारतीय भाषाएं समर कैंप में प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह के आयोजन किए जायेंगें।प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर,पालीडीह सहित अन्य स्कूलों में पहले दिन रोल प्ले फ्लैश कार्ड के माध्यम से वर्णमाला से संबंधित अभिव्यक्तियों को बताया गया। दूसरे दिन ऑडियो वीडियो के माध्यम से वर्चुअल शहर भ्रमण बच्चों को कराया जाएगा। कैसे रेस्टोरेंट से खाना मंगाना है, बस स्टॉप की दिशा पूछना, यातायात नियमों के बारे में समझाना विषय पर बताया जाएगा। तीसरे दिन गीत संगीत के माध्यम से देश भक्ति गीतों को विभिन्न भाषाओं में जाकर गतिविधि कराई जाएगी।

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुरू हुआ समर कैंप का आयोजन 2विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों के प्रयोग के बारे में बताया जाएगा। चौथे दिन विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। पांचवें दिन विभिन्न प्रकार के कलाकारों, स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात व्यक्तियों आदि के बारे में बच्चों को लघु फिल्म दिखाया जाएगा। छठे दिन नदी पहाड़ अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सातवें दिन बच्चों के द्वारा अभिभावकों के सामने प्रस्तुति की जाएगी प्रश्न उत्तर किए जाएंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमारसिंह,प्रमोद,अवधेश,विश्वनाथ,कीर्ति,शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article