घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे एक शादी सुदा महिला की प्रेम कहानी का अंत इतना बुरा होगा किसी ने भी नहीं सोचा था। इस घटना मे प्रेमी के साथ रखने से इंकार करने पर प्रेमिका ने ससुराल मे ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताते चले की महिला कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ तमिलनाडु भाग गई थी। जिसे काफी खोजबीन के बाद पति द्वारा बुधवार को प्रेमी के साथ वापस अपने घर लाया था। वापस आने के बाद प्रेमी ने सब के सामने महिला को रखने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज दो बच्चो की माँ प्रेमिका ने अपनी जान देने की धमकी प्रेमी को दी थी। इसी बीच प्रेमिका ने बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल मे ही मौका पाकर सुसाइड कर लिया।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू की है। महिला की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू के रहने वाले अमलेश कुमार की 24 वर्षोय पत्नी सपना कुमारी के रूप मे हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला का अपने पड़ोस के ही एक लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते महिला युवक के साथ तमिलनाडु के त्रिपुर भाग गई। बाद में प्रदेश में रहने वाले पति को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह परदेश से वापस आया और अपनी पत्नी की खोजबीन मे जुट गया। इसके लिए उसने पुलिस मे लिखित शिकायत भी दर्ज कराया था।
बाद मे सुचना मिलने पर पति तमिलनाडु के त्रिपुरा पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ वापस लेकर बुधवार की रात अपने घर पहुंचा था। बताया जाता है की घर पहुंचने पर प्रेमी ने समाज के सामने महिला को रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद महिला ने भी खुले आम प्रेमी को मर जाने की धमकी दी थी और उसने वैसा ही किया। इस संबंध मे पति ने बताया की इस पूरी घटना के बाद भी वो अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था इस लिए उसे खोज कर लाया। वह पिछले एक साल से परदेश मे रहकर मजदूरी करता था। सुचना के बाद वह घर वापस आया।
फिर पत्नी का पता लगने पर उसे बुधवार को तमिलनाडु से अपने घर लेकर आया था। इसी बीच जब वह आज सबेरे बाथरूम गया तभी मौका पाकर उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पति ने बताया की उसके दो बच्चे है जिसमें एक छह साल का जबका दुसरा तीन साल का है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। फिलहाल यह घटना लोगो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क