डीएनबी भारत डेस्क
कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर नालंदा और बिहार का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपने खेल जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
झंडू कुमार की खेल यात्रा 2019 में नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ने के साथ शुरू हुई। वर्ष 2022 में उन्होंने पहला पदक जीता और इसके बाद लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचे।
उनकी सफलता में कोच एवं सचिव कुंदन कुमार पांडेय, जिम ट्रेनर गौतम सिंह, परिवार और साथी खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।वर्तमान में वे गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में कोच रहेलू कर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। झंडू कुमार ने युवा खिलाड़ियों से बड़ा सपना देखने, लगातार मेहनत करने और असफलता से निराश नहीं होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैदान में बहाया गया पसीना ही आने वाले कल की पहचान बनता है।झंडू कुमार की प्रधानमंत्री से मुलाकात को नालंदा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क
स444