बेगूसराय में ताड़ के पेड़ पर से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ताड़ के पेड़ पर से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की है।मृतक व्यक्ति की पहचान तेतरी गांव के रहने वाले रामचंद्र तांती का पुत्र बलराम तांती के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बलराम तांती ताड़ के पेड़ पर चढ़कर जलावन काट रहा था।तभी अचानक बलराम तांती ताड़ के पेड़ से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया है कि नीचे गिरने के दौरान बलराम तांती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में ताड़ के पेड़ पर से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2

वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article