हरनौत थाना क्षेत्र इलाके की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
जहां एक और पूरा पुलिस महकमा रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुटी है। वहीं दूसरी ओर हरनौत थाना क्षेत्र इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हरनौत प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने किराए के मकान में पढ़ाई कर रही इंटर की छात्रा काजल कुमारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में बताया जाता है की छात्रा का पूरा परिवार अहमदाबाद किसी के इलाज के लिए गया हुआ था। जिसके कारण काजल घर में अकेली रह रही थी।पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ 2 संजय जयसवाल घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रहे है। फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।
वहीं परिजनों ने छात्रा काजल कुमारी की हत्या की बात कह रहे हैं। उनका आरोप है की छात्रा घर में अकेली थी जिसके कारण बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सदर एसडीपीओ 2 संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।
डीएनबी भारत डेस्क