नालंदा: राजगीर के नौलखा मंदिर में लूट का खुलासा, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा निकला मास्टरमाइंड

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-राजगीर स्थित प्रसिद्ध नौलखा मंदिर में हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। अपराध की इस वारदात में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मंदिर के मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा ही इस अपराध के सूत्रधार निकले।पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कहा कि नौलखा मंदिर के श्वेतांबर धर्मशाला में 19 मई की रात्रि में यह घटना घटित हुई।

नालंदा: राजगीर के नौलखा मंदिर में लूट का खुलासा, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा निकला मास्टरमाइंड 2

अपराधियों ने नाइट गार्ड को गंभीर रूप से जख्मी करते हुए मंदिर की दानपेटी से 8,05,090 रुपए लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजगीर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया। एसपी सोनी ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी के परिवार के ही सदस्य इस लूट के मास्टरमाइंड थे।

नालंदा: राजगीर के नौलखा मंदिर में लूट का खुलासा, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा निकला मास्टरमाइंड 3

जांच टीम ने अपराधियों के पास से लूटी गई संपूर्ण राशि के अलावा एक देसी पिस्तौल, पॉइंट 315 का दो जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का 11 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का चाकू भी बरामद किया है।पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दान की जाने वाली राशि का लालच ही इस अपराध का मुख्य कारण था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article