महेशपुर पैक्स से गंगा प्रसाद यादव विजय घोषित, बीडीओ ने सौपा प्रमाण पत्र, समर्थकों में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित  मनरेगा सभागार में बनाए गए मतगणना केंद्र पर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य सम्पन्न हो गया। महेशपुर पैक्स चुनाव में  गंगा प्रसाद यादव  विजयी हुए।  इन्हें कुल 293 मत प्राप्त हुए।

- Sponsored Ads-

महेशपुर पैक्स से गंगा प्रसाद यादव विजय घोषित, बीडीओ ने सौपा प्रमाण पत्र, समर्थकों में खुशी 2 मैदान में कुल 3 उम्मीदवार मनोज कुमार साह,रूपेश कुमार साह व गंगा प्रसाद यादव थे। मनोज कुमार साह को 275 मत व रूपेश कुमार साह को 52 मत प्राप्त हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ घर्मवीर कुमार प्रभाकर ने निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र हस्तगत कराया।मौके पर बीएओ सूर्यदेव महतों,बीसीओ विजय मालाकार आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article