नालंदा: फिरौती के लिए अपहृत सरायकेला के व्यवसायी को नालंदा पुलिस ने 02 घंटे में किया बरामद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायकेला, झारखंड के एक व्यवसायी को महज दो घंटे में बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के खेत से सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या  बिन्द थाना के सरकारी मोबाइल पर सरायकेला थाना झारखंड के एक पुलिस पदाधिकारी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके क्षेत्र के एक व्यवसायी का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।

नालंदा: फिरौती के लिए अपहृत सरायकेला के व्यवसायी को नालंदा पुलिस ने 02 घंटे में किया बरामद 2 फिरौती नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। मोबाइल लोकेशन नालंदा और पटना जिले के सीमावर्ती इलाके में पाया गया, जिसके बाद नालंदा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। तकनीकी सूचना संकलित कर जब पुलिस टीम ने छतरबिगहा के गेहूं के खेत में छापेमारी करते हुए व्यवसाई को सकुशल बरामद किया।

नालंदा: फिरौती के लिए अपहृत सरायकेला के व्यवसायी को नालंदा पुलिस ने 02 घंटे में किया बरामद 3इस मामले में दो गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में 5 जिंदा कारतूस तीन मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए।अपहृत व्यवसायी की पहचान दीपक कुमार कनौडिया के रूप में हुई, जिन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने उनका अपहरण किया था।पीड़ित ने बताया कि उसे सरायकेला से एनटीपीसी में काम का झांसा देकर बुलाया और अपहरण किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article