बेगूसराय जीडी कॉलेज में नारी शक्ति का शंखनाद: ‘नारी शक्ति दीवार’ पर हस्ताक्षर कर महिलाओं ने भरी हुंकार, बनाई विशाल मानव श्रृंखला

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार एवं मानव श्रृंखला’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल इकाई की पदाधिकारियों, सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सशक्त मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

- Sponsored Ads-

उपस्थितजनों ने नारी शक्ति दीवार पर हस्ताक्षर कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया तथा महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दृढ़ता प्रदान की। इस अवसर पर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत पाण्डेय,

बेगूसराय जीडी कॉलेज में नारी शक्ति का शंखनाद: 'नारी शक्ति दीवार' पर हस्ताक्षर कर महिलाओं ने भरी हुंकार, बनाई विशाल मानव श्रृंखला 2महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा राम, जिला महामंत्री श्रीमती ऋचा सिंह, श्रीमती चंदा चौहान, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती स्मिता कुमारी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती गुरिया सिंह, श्रीमती सरगम कुमारी, श्रीमती पुष्पम कुमारी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी कॉलेज इकाई के प्रह्लाद कुमार एवं अभिषेक सम्राट की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने राजनीतिक समावेशिता एवं नारी गरिमा के प्रति सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

Share This Article