भारती फ्रेंड्स क्लब और उपभोक्ता संरक्षण समिति ने मनाया संविधान दिवस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

संविधान दिवस के अवसर पर भारती फ्रेंड्स क्लब (ट्रस्ट) बिहार एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में फूलवड़िया तारा अड्डा में संविधान सुरक्षा हेतु कार्यक्रम सिया राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों डॉ राजकुमार आजाद, योगाचार्य गुडाकेश कुमार, उपेंद्र यादव, रविंद्र सिंहा गार्ड साहब, रामवृक्ष टीटी ने भारत के संविधान की पुस्तक क्लब को भेंट किया। सभी अतिथियों का स्वागत पंचशील गमछा देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

डॉक्टर संजीव भारती ने “जाति जोड़ो” अभियान की शुरुआत करते हुए गरीब गुरबा दलित पिछड़ा लोगों को क्लब से जुड़ने का आह्वान किया तथा दुनिया के गरीब एक हो का नारा बुलंद करते हुए बताया कि एक दिसंबर से नगर परिषद बरौनी के सभी मोहल्ले में जाती जोड़ो अभियान के लिये पदायात्रा कार्यक्रम आयोजित करेगी। तथा 6 दिसंबर को सभी जाति के लोग जो मिशन में जुड़कर समाज को विकसित करने में सहयोग करेंगे वह अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एकजुटता दिखाकर भ्रष्ट प्रशासन, अपराधी तथा दलाल को सबक सिखाने में सहयोग करेंगे।

संविधान को बचाने के लिए अंतिम सीमा तक लड़ेंगे। गरीब को न्याय दिलाने हेतू जेल जाने से भी परहेज नहीं होगी। योगाचार्य गुडाकेश कुमार ने आरक्षण पर विशेष चर्चा किया। अंत में डॉक्टर भारती ने सभी लोगों को सामूहिक रूपसे खड़ा होकर संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर रत्नेश कुमार, दशरथ राम, नंदकिशोर राअत, रंजीत चौधरी, टुनटुन तांती, दिलीप दास समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article