बेगूसराय पुलिस को सफलता: चर्चित सुमित मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलशन चढ़ा हत्थे, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चर्चित मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस सनसनीखेज मामले में एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

- Sponsored Ads-

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास चौक से मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार का रोडरेज के दौरान अपहरण कर लिया गया था। तीन अपराधियों ने सुमित कुमार को चार पहिया वाहन में जबरन बैठाया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया था।घटना के बाद पुलिस ने लगातार छानबीन की। 

बेगूसराय पुलिस को सफलता: चर्चित सुमित मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलशन चढ़ा हत्थे, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद 2काफी खोजबीन के बाद 30 दिसंबर को बसही घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी से सुमित कुमार का शव बरामद किया गया। इस हत्याकांड में पहले पुलिस ने वाहन चालक प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल तीन आरोपी शामिल थे, जिनमें से एक की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। लगातार तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन कुमार को मुंगेर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी भी बरामद की गई है।

बेगूसराय पुलिस को सफलता: चर्चित सुमित मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलशन चढ़ा हत्थे, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद 3हालांकि, इस मामले में एक और आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि 23 दिसंबर को रोडरेज के कारण सुमित कुमार का तीन अपराधियों ने अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले वाहन चालक प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी गुलशन कुमार को मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है। 

एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।फिलहाल, बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई से सुमित कुमार हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। अब सभी की नजरें फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं। हालांकि गिरफ्तार अपराधी की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले गुलशन कुमार के रूप में हुई है। 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article