मटिहानी विधायक बोगो सिंह का सरकार पर सीधा प्रहार: राबड़ी देवी का आवास खाली कराने और सुरक्षा हटाने पर जताई नाराजगी

DNB Bharat Desk

राजद मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह सहित बरौनी प्रखण्ड राजद परिवार बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी आवास खाली कराने, आवास प्रकरणों में मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सार्वजानिक रूप से अमर्यादित बयान देने, सुरक्षा कर्मी वापस करने सहित राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार पर सीधा प्रहार किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी हरिनंदन कुमार, रामानंद यादव, मो मासूम खान,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो जब्बार, सत्यदेव राय, धर्मेन्द्र कुमार, मो शाकीर , पंकज कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

Share This Article