ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुआ मोबाइल को पुलिस ने खगड़िया से किया बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र से गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने खगड़िया जिला से बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गत 2 जुलाई 2024 को कृषि विज्ञान केंद्र खोदाबंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रभारी डॉक्टर रामपाल का मोबाइल खुदाबनपुर बाजार में कहीं गुम हो गया था।

- Sponsored Ads-

काफी खोजबीन करने के पश्चात जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी लिखित सनहा खुदाबांदपुर थाना में दर्ज कराया था। दर्ज सनहा के आलोक में अभियान मुस्कान के तहत उक्त मोबाइल को ट्रैक पर लिया गया।  पता चला कि वह मोबाइल खगड़िया जिला के मोरकाही में उपयोग किया जा रहा है ।तत्पश्चात खगरिया पुलिस के सहयोग से उक्त मोबाइल को मोरकाही से बरामद कर लिया गया है।

बरामद मोबाइल उनके धड़क कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रामपाल को सौंप दिया गया है।मोबाइल मिलने पर डॉ रामपाल ने खोदाबंदपुर पुलिस के प्रति साधु बाद जताते हुए पुलिस विभाग के मुस्कान अभियान कार्यक्रम का सराहना किया है।।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article